Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

तीन लोकसभा व सात विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, देखिए- पल पल की अपडेट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की रामपुर, आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट तथा देशभर में सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। इनमें दिल्ली की राजिंदर नगर सीट भी शामिल है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की किस्मत का भी आज फैसला होगा। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था।

09:07 AM, 26-JUN-2022
सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव आगे
पोस्टल बैलेट की गिनती में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव एक हजार मतों से आगे हैं।

09:05 AM, 26-JUN-2022
आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक
आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि हमें गेट के बाहर रोक कर ही ईवीएम बदलने का काम किया जा रहा है। करीब 25 मिनट बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया।

08:41 AM, 26-JUN-2022
झारखंड: मांडर विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू
झारखंड की मांडर विधानसभा सीट पर 23 जून को मतदान हुए थे। यहां 60.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यहां 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। पंडरा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतगणना शुरू हो गई है।

08:37 AM, 26-JUN-2022
राजिंदर नगर: कुल 14 उम्मीदवारों के बीच लड़ाई
आप विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद दिल्ली की राजिंदर नगर सीट खाली हो गई थी। आप, भाजपा और कांग्रेस के अलावा इस सीट पर 11 उम्मीदवार और हैं जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

08:34 AM, 26-JUN-2022
आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को स्ट्रांग रूम जाने से रोकने पर उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। वहीं, पुलिस का कहना है कि मतगणना निष्पक्ष हो रही है।

08:23 AM, 26-JUN-2022
पंजाब: सीएम भगवंत मान के लिए साख का सवाल बनी संगरूर सीट
पंजाब की लोकसभा सीट संगरूर में भी मतगणना शुरू हो गई है। यहां 23 जून को 45.50 फीसदी मतदान हुआ था। संगरूर सीट सीएम भगवंत मान का गढ़ मानी जाती है। वह लगातार दो बार रिकॉर्ड अंतर से यहां से चुनाव जीते हैं। सीएम बनने के बाद उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में यह सीट साख का सवाल बन गई है।

08:18 AM, 26-JUN-2022
आज आजमगढ़ को मिलेगा अपना सांसद
आजमगढ़ में सुबह आठ बजे से 14 टेबल पर चक्रवार करीब 32 से 35 राउंड तक मतगणना चलेगी।

08:00 AM, 26-JUN-2022
रामपुर में 33 राउंड में मतगणना होगी पूरी
रामपुर में विधानसभावार 16-16 टेबल लगाई गई हैं। 33 राउंड में मतगणना पूरी होगी। जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

07:59 AM, 26-JUN-2022
दिल्ली उपचुनाव मतगणना
दिल्ली के राजेंद्र नगर विधान सभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना आईटीआई, पूसा की ऑटोमोबाइल वर्कशाप में हो रही है। मतगणना 16 दौर की होगी।

07:57 AM, 26-JUN-2022
उपचुनाव के रुझान कुछ देर बाद
त्रिपुरा की चार सीटों अगरतला, जुबराजनगर, सुरमा और टाउन बारडोवली, झारखंड में रांची जिले में मंदार और आंध्र प्रदेश में आत्माकुरु विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। त्रिपुरा के सीएम साहा टाउन बारडोवली से चुनाव लड़े हैं। सीएम की कुर्सी बचाए रखने के लिए उनका जीतना जरूरी है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है । सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना होगी और इसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img