Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

पोलिंग पार्टी रवाना करने के दौरान नहीं दिखा कोविड नियमों का पालन

  • काफी लोग बिना मास्क के ही दिखे, सोशल डिस्टेंस की नहीं की गयी व्यवस्था

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: एक तरफ वर्तमान में कोरोना महामारी का रूप लेता जा रहा हैं और इसको लेकर शासन को 35 घण्टे का साप्ताहिक लॉक डाउन लगाने की घोषणा करनी पड़ी बिना मास्क वालों का पुलिस चालान काट रही है वहीं पोलिंग पार्टी रवाना करने के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कोई पालन नहीं दिखा। ऐसे में बेकाबू हो चुका कोरोना कैसे रुकेगा एक सवाल खड़ा करता है।

रविवार को कासमियां इंटर कॉलेज में 458 पोलिंग पार्टी व कुछ रिज़र्व में रखी गयी पोलिंग पार्टी सुबह से ही कॉलेज पहुंचनी शुरु हो गयी थी,पोलिंग पार्टी अपने अपने मतदान कराने की सामग्री लेने के लिए बनाए पंडाल में बैठ कर अपनी बारी की प्रतीक्षा करती दिखी, जहां न तो सोशल डिडटेंस था ,ना ही सोशल डिस्टेंस के लिए कोई व्यवस्था थी।

09 23

वहीं काफी लोग जो सामग्री लेने आये थे बिना मास्क के देखे गए और कुछ के ठोड़ी पर मास्क था,वहीं सबसे ज्यादा चिंता की बात यह थी कि तमाम महिला कर्मचारी छोटे छोटे बच्चों के साथ कासमियां में मौजूद थी,और बच्चों की सुरक्षा का कोई इंतजाम उन्होंने नहीं कर रखा था।

कुछ पुलिस कर्मी भी बिना मास्क के मौजूद रहे। पोलिंग पार्टी के कुछ लोगों का कहना था कि चुनाव सामग्री मिलने में देरी के कारण भीड़ एकत्रित हो गयी। पोलिंग पार्टी के कुछ कर्मचारियों का कहना था सुबह 7 बजे उनके पहुंचने के बाद भी 11 बजे तक उन्हें सामग्री नहीं मिली।

छोटे बच्चों का हवाला देकर ड्यूटी कटवाने को प्रयास करती रही कुछ महिला कर्मचारी

कुछ महिला कर्मचारी अपने छोटे बच्चों के साथ केन्द्र पर पहुंची और एसडीएम से ड्यूटी कटवाने का प्रयास करती रही। वहीं एक दिव्यांग महिला भी ड्यूटी कटवाने को काफी मशक्कत करती रही। प्राथमिक विद्यालय कनकपुर में ड्यूटी कटवाने के लिए व कुछ अन्य महिला कर्मचारी भी ड्यूटी कटवाने को प्रयासरत देखी गयी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img