Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

जानी में गोकशी, अवशेषों को नोंच रहे कुत्ते

  • गोकशों पर कार्रवाई के नाम पर सिफर् खानापूर्ति
  • आवारा गोवंश लगातार हो रहे गो हत्यारों के शिकार
  • गोकशी का बड़ा हब बना जानी, पुलिस पर लगे सांठगांठ के आरोप

जनवाणी संवाददाता |

जानी खुर्द: क्षेत्र के जंगल में गोकशों द्वारा गोवंशों की हत्या कर अवशेषों को मौके पर ही छोड़कर मांस को वाहनों भरकर फरार हो गये। अवशेषों को कुत्ते नोंच-नोंच कर एक खेत से दूसरे खेत में लेकर घूम रहे हैं। क्षेत्र में आये दिन हो रही गोकशी से जनता में आक्रोश व्याप्त है।

शनिवार सुबह जानी खुर्द गांव के माजरा भूपगढ़ी निवासी हरेंद्र पुत्र नाहर के खेत में कुत्ते गोवंश के अवशेषों को इधर से उधर खेतों में लेकर घूम रहे थे। गोहत्या की सूचना पर हिन्दू संगठन से जुडेÞ लोग मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस ने मौके पर जाना गंवारा नहीं किया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों व हिन्दू संगठन के लोगों ने फोटो के माध्यम से सबूत इकट्ठा कर प्रदेश सरकार व पुलिस के आलाधिकारियों से शिकायत कर पुलिस व गोकशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

लगातार हो रही घटनाओं पर भी कोई कार्रवाई नहीं

जानी थाना क्षेत्र गोकशी व गोकश के लिए मुफीद साबित हो रहा है। मेरठ-बागपत मार्ग पर विद्या कालेज के बराबर में एक नहीं तीन गोकशी की घटनाएं उसी स्थान पर हुई। इसके अलावा सिसौला, रसूलपुर धौलड़ी, सिवालखास, खेड़की, खानपुर, जानीकलां, चंदौरा ऐसे कई बडेÞ गोकशी के हब है। कस्बा सिवालखास में तो गोकशी कर खुलेआम मांस की ब्रिकी के भी पुलिस को प्रमाण मिले हैं।

30 14

थाना पुलिस ने गोकशों के पास से बांट, तराजू आदि एक बार नहीं कई बार बरामद किए हैं। इन सब घटनाओं के बावजूद आजतक न तो थाना पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही गोकशों पर यह सब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक बार सपा सरकार में जानीकलां में गोकशी की घटना पर विधायक गुलाम मौहम्मद ने थाना प्रभारी रन सिंह पर यह कहकर कार्रवाई कराई थी कि गोकशी की घटनाओं से क्षेत्र का भाईचारा खत्म हो जाता है, जो मैं कभी सहन नहीं करूंगा। तब तत्कालिन एसएसपी ने थाना प्रभारी रन सिंह को हाथों हाथ निलंबित कर दिया था। इसका असर भी हुआ कि कई वर्षों तक गोकशी की कोई घटना देखने को नहीं मिली थी।

गोकशी खुलासे को टीमें गठित, एसपी देहात ने संभाली कमान

सरूरपुर: क्षेत्र में पिछले दो दिन से गोकशी को लेकर हुए बवाल और पुलिस की छवि धूमिल होने के कारण हर्रा पुलिस चौकी के सस्पेंड होने के बाद अब खुद एसपी देहात केशव कुमार ने इस प्रकरण की कमान संभाल ली है। शनिवार को दिनभर एसपी देहात में थाना परिसर में कैंप किया। जहां वह अपने साथ सर्विलांस टीम को लेकर पहुंचे और सीओ सरधना आरपी शाही को साथ लेकर उन्होंने सर्विलांस टीम व एसओजी के साथ में मंत्रणा करते हुए थाना अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह के साथ भी गुप्त मीटिंग की।

इस दौरान उन्हें खुद आॅपरेशन गोकशी को लेते हुए क्षेत्र के तमाम को गोकशों की जांच पड़ताल और न थाने बुलाकर तस्दीक कराने का काम करने के साथ में दो स्थानों पर लगातार ही गोकशी के मामले की जांच पड़ताल करके खुलासे के लिए टीम को लगाया। इस दौरान उन्होंने सर्विलांस टीम के साथ में काम करते हुए खुलासे करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं और एसओजी की टीम कार्य कर रही है। पुलिस मामले के खुलासे लगी हुई है इसका परिणाम शीघ्र सामने होगा।

गोकशी के खुलासे के अल्टीमेटम के 12 घंटे हुए पूरे

क्षेत्र में लगातार दो दिन तक हुई गोकशी की घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी देहात ने हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को 48 घंटे का वक्त दिया है। जिसमें से 12 घंटे पूरे हो चुके हैं। अब बाकी बाकी के 36 घंटों में पुलिस खुलासा कर पाती है या नहीं यह बात देखने वाली होगी। गोकशी से आहत हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने अब थाने पर हनुमान पाठ का चालीसा करने की घोषणा की है। इसके लिए आंदोलन से जुड़े और दो दिन तक गोकशी को लेकर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले प्रांत विद्यार्थी प्रमुख बजरंग दल व पश्चिम उत्तर प्रदेश व विहिप मेरठ प्रांत के अभिषेक चौहान ने बताया कि मंगलवार को थाना परिसर में शुद्धि-बुद्धि के लिए और शुद्धिकरण के लिए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img