Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

जाने से पहले नियुक्तियों को लेकर नहीं छूट रहा कुलपति का मोह

  • टीचिंग की 70 पोस्टों के लिए कुलपति लगातार करा रहे इंटरव्यूह

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के कुलपति प्रोफेसर आरके मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में है। कुलपति का कार्यकाल 14 जुलाई 2022 को समाप्त हो गया था, लेकिन राजभवन द्वारा उनका कार्यकाल अग्रिम आदेशों तक बढ़ा दिया गया। जिसके बाद से कुलपति लगातार कृÞषि विवि में टीचिंग पोस्टों के इंटरव्यूह कराने में लगे हुए हैं। लगभग 70 पोस्टों के लिए लगातार इंटरव्यूह हो रहे हैं। माना जा रहा है कि कुलपति इन नियुक्तियों के लिए इंटरव्यूह जल्दी से जल्दी कराना चाहते हैं।

हालांकि इन नियुक्तियों के लिफाफे बोर्ड की बैठक में खुलेंगे या नहीं यह बाद का विषय है, लेकिन फिलहाल तो कुलपति अपने मकसद में कामयाब हो जाएंगे। प्रोफेसर आरके मित्तल अपने कार्यकाल के रहते अगर विवि क ी नियुक्तियों को करने में सफल हो जाते हैं तो वह इस विवि के सफल कुलपति साबित होंगे। क्योंकि कुलपति की तमाम शिकायतों के बावजूद राजभवन द्वारा कार्यकाल बढ़ाया गया है।

29 14

इससे ऐसा साबित होता है कि कही न कही कुलपति का राजनीतिक असर है। राजभवन में भी उनका क ोई खासमखास है। जो उनकी मदद कर रहा है। प्रोफेसर आरके मित्तल को कुलपति बनवाने में जिस सख्श से अहम् भूमिका निभाई है। उस सख्स का भी वरदान उन्हे हासिल है। हालांकि अब विवि में इन नियुक्तियों को लेकर राजनीति जरूर गर्मा रही है, लेकिन यह राजनीति सिर्फ कुलपति के कारनामों को रोकने में असफल साबित हो रही है।

नियुक्तियों में है बड़ा खेल

कृषि विवि में हो रही इन नियुक्तियों में बड़ा खेल सामने आ रहा है। कुलपति अपने चहेतों की नियुक्ति करना चाहते हैं। हालांकि कुलपति की इन नियुक्तियों को लेकर भाजपा के नेता भी खिलाफ जरूर हुए, लेकिन इन नेताओं को सिर्फ कुलपति ने लॉलीपोप थमा दिया और इन नेताओं का विरोध भी कुलपति के खिलाफ न चल सका और कुलपति उसके बावजूद अपना कार्यकाल बढ़ाने में सफल साबित नजर आए।

बैठक में कुलपति खुलवाना चाहते हैं लिफाफे

कृषि विवि के कुलपति जल्द से जल्द नियुक्तियों को करना चाहते हैं। उनका मकसद है कि नियुक्ति करने के बाद वह प्रबंध परिषद की बैठक में इन नियुक्तियों के लिफाफे खोलना चाहते हैं, लेकिन अगर कुलपति सफल हो गए तो वह लिफाफे खुलवा देंगे और सफल नहीं हुए तो लिफाफे बंद ही रहेंगे, यह फैसला तो आगे होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img