जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: बड़गांव थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोकशी के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा, तीन कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई। मुठभेड़ में आरोपी का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।क्षेत्राधिकारी देवबंद अमित सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मोरा-जड़ौदा पांडा मार्ग पर हसनपुर लोटनी रजवाहा पुल के पास चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंतजार उर्फ काका उर्फ इंसार निवासी सोनचिड़ा, थाना नागल के रूप में हुई। वह गोकशी के मुकदमे में वांछित था।
पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ गैंगस्टर, एनडीपीएस, गोकशी, शस्त्र अधिनियम और चोरी समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए दैनिक जनवाणी।

