Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

सोशल मीडिया के युग में कम हुआ ग्रीटिंग्स का क्रेज

  • न्यू इयर सेलिब्रेशन को अब कुछ ही वक्त बाकी
  • गिफ्ट शॉप पर नहीं है ग्रीटिंग्स की डिमांड

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एक समय ऐसा था जब नववर्ष सहित अन्य खुशी के लिए लोग ग्रीटिंग कार्ड्स को भेजकर शुभकामनाएं देते थे, लेकिन बदलते समय के साथ सोशल मीडिया ने ग्रीटिंग कार्ड्स से विश करने की धारणा को भी पीछे कर दिया है।
अब लोग ग्रीटिंग कार्ड्स से विश ना करते हुए डिजिटल युग में सोशल मीडिया के माध्यम से ही अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए संदेश भेजते हैं। दरअसल, अब नये साल के आने में बस कुछ दिनों बाकी रह गए हैं। जिसमें युवाओं में उत्साह बढ़ने लगा है।

सोशल मीडिया से विश करने का बढ़ा प्रचलन

अब लोग सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त करते हुए मैसेज कर अपनी भावनाओं को दर्शाते हैं। कहा जाता है कि बोलने से ज्यादा लिखकर भावनाएं अच्छे बयां की जाती हैं। इसी कारण अब सोशल मीडिया पर मैसेज के जरिए अब एक-दूसरे को विश किया जाता है।

दुकानों से भी हटने लगे ग्रीटिंग्स

ग्रीटिंग्स कार्ड का क्रेज कम होने से गिफ्ट शॉप के दुकानदार भी अब इससे किनारा करने लगे हैं। पहले के समय में क्रिसमस और नए साल पर दुकानों पर सबसे आगे ग्रीटिंग्स कार्ड सजे दिखाई देते थे, लेकिन अब इनकी डिमांड कम होने के कारण दुकानदार भी इन्हें कम ही रख रहे हैं। इन दिनों पर उपहारों में फोटो फ्रेम, डिजाइनर मग आदि चलन में हैं।

कोरोना का नए साल की खरीदारी पर भी साया

आबुलेन स्थित प्रकाश गिफ्ट शॉप के मालिक निखिल खन्ना ने बताया कि कोरोना काल के चलते अभी तक बाजार डाउन है। हर साल नए साल और क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां एक महीने पहले से ही शुरु होती है, लेकिन इस बार नया स्टॉक अभी तक नहीं मंगाया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img