Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

फिल्म पठान को लेकर दीवाने फैन ने दी यह धमकी, पढ़कर रह जायेंगे हैरान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सुपरस्टार्स की फैन फॉलोविंग काफी शानदार होती है लेकिन कभी कभी उनको लेकर कुछ ऐसा सामने आता है जो कि हैरान करने वाला होता। फैंस के जो दीवानगी अपने चहेते स्टार के लिए दिखाते हैं वो कभी कभी डराने वाला होता है। इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि शायद शाहरुख खान को डरा देगी। एक ने धमकी दी है कि अगर वो 25 जनवरी को फिल्म नहीं देख पाया तो वो खुद को जान से मार देगा।

26 27

फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हो रही है और ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। खुद को जान से मारने की धमकी देने वाले इस फैन का नाम रियान है और उसका कहना है कि, वो फिल्म देखने या फिर सुपरस्टार से मिलने असमर्थ रहा तो खुद को खत्म कर लेगा।

ये एक वीडियो है जिसमें वो एक झील के किनारे खड़ा है और दर्शकों से कहता हुआ नजर आ रहा है कि वह पठान को नहीं देख पाएगा क्योंकि उसके पास मूवी टिकट खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं।

उसका कहना है कि वह शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। इसके बाद वह कहता है कि अगर वह पठान को देखने या शाहरुख खान से मिलने को नहीं मिला, तो वह 25 जनवरी को झील में कूद जाएगा और खुद को मार देगा।

हालांकि इसपर शाहरुख खान की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है लेकिन ये काफी चौकाने वाला है। कोई भी सुपरस्टार ये कभी नहीं चाहता है कि उसका फैन कुछ इस तरह की हरकत करे। हालांकि क्या होता है ये तो समय ही बताएगा।

फिल्म पठान पहले ही काफी मुसीबत में है क्योंकि इसको लेकर विरोध हो रहा है। बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान इस मामले पर बोल चुके हैं। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने पठान के पहले गाने में भगवा बिकिनी पहनी थी और इसको लेकर कुछ संगठन सामने आए थे और मांग की थी कि इसको बैन किया जाए क्योंकि ये भगवा का अपमान है।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img