Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

ग्रीन को पहली बार क्रिकेट आस्ट्रेलिया का अनुबंध

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आलराउंडर कैमरन ग्रीन को क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने पहली बार अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल किया है लेकिन शुक्रवार को घोषित की गई 17 खिलाड़ियों की सूची में मैथ्यू वेड और ट्रेविस हेड जैसे बड़े नामों को जगह नहीं दी गई। भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में 33.71 की औसत से 236 रन बनाने वाले ग्रीन सूची में शामिल एकमात्र नया नाम है।

इस सूची में पहले 20 खिलाड़ी शामिल थे लेकिन आगामी सत्र के लिए केवल 17 खिलाड़ियों को ही अनुबंध सौंपा गया है। हेड और विकेटकीपर बल्लेबाज वेड के अलावा सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स, आलराउंडर मिशेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस को 2021-22 सत्र के लिए अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया है। इस सत्र में आॅस्ट्रेलिया को भारत में टी-20 विश्व कप के अलावा घरेलू एशेज सीरीज खेलनी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img