Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरे हनुमत बलबीरा

  • हनुमान जयंती के अवसर पर शहर में जगह-जगह हुआ भंडारों का आयोजन
  • लोगों ने भजनों को गाकर भक्ति रस में खूब लगाई डुबकी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हनुमान प्रकटोत्सव पर बुधवार को शहर भर में भक्ति रस की वर्षा हुई। सुबह व शाम के समय मंदिर पुजारियों ने चोला अर्पण कर भोग लगाया और बाबा की आरती की। सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर बुढ़ाना गेट पर बजरंगबली के दर्शन को श्रद्धालु उमड़े। घरों में महाबलि का गुणगान हुआ और सुंदरकांड व श्रीराम चरितमानस का पाठ भी किया गया। मंदिर के प्रबंधक डा. गौरव पाठक ने बताया कि हनुमान को चोला अर्पण, हवन, शृंगार, भोग व आरती की गई।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण में भी श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। दीपक शर्मा, पीयूष शास्त्री, प्रवीण शर्मा, गौरव नामदेव, नूपुर जौहरी, अनंत कपिल, सौरभ राजा व मयूर अग्रवाल का सहयोग रहा। वैभव पाठक व अविनव पाठक ने व्यवस्था संभाली। पीएल शर्मा रोड स्थित सिद्धपीठ श्री दक्षिणमुखी पंचमुखी हनुमान मंदिर में बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। पंडित कैलाश दत्त शर्मा व पंडित विवेक दत्त शर्मा ने बाबा को चोला अर्पण करने के साथ ही भव्य शृंगार, भोग व आरती की।

वेस्ट एंड रोड स्थित सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शक्तिपीठ शनिधाम मंदिर में महामंडलेश्वर महंत महेंद्र दास महाराज के सानिध्य में हनुमान बालाजी प्रकटोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बालाजी महाराज का ध्वजा परिक्रमा कर ध्वजारोहण किया गया। हरिद्वार निर्मोही अखाड़े से आयी धर्म ध्वजा भी मंदिर पर विराजमान की गई।

20 7

दोपहर हवन कर श्री बालाजी महाराज से विश्व शांति की कामना कर हवन की पूर्णाहुति की गई। इसके पश्चात भंडारा कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर नितिन बालाजी, सचिन कंसल, जतिन बालाजी, अनिल शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, कपिल, राजेश, राजीव गर्ग, सचिन, रंजीत कुमार, निशांत अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

घर-घर हुआ सुंदरकांड और श्रीरामचरित मानस का पाठ

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को शहर में श्रद्धाए, भक्ति व आस्था की त्रिवेणी बही। लोगों ने घरों में सुंदरकांड व श्रीरामचरितमानस का पाठ किया। सरस्वती लोक में राजीव मित्तल टोनी, मुकेश सिंघल ने दिल्ली रोड स्थित तेजपाल सिंह एन्क्लेव में परिवार सहित पाठ किया।

21 6

इसके अलावा शास्त्रीनगर, जागृति विहार, देवलोक कॉलोनी, फूलबाग कालोनी, नेहरू नगर, गंगानगर आदि इलाकों में भी लोगों ने परिवार संग हनुमान चालीसा का गायन व सुंदरकांड का पाठ किया। शहर भर में पंडाल सजे और बाबा को भोग लगाकर भंडारे हुए।

दुनिया में देव हजारों है मेरे बालाजी का क्या कहना?

नौचंदी स्थित श्री बालाजी मंदिर में बुधवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंदिर के संस्थापक पूज्य गुरुदेव पंडित नरेंद्र स्वामी महाराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। मुख्य यजमान प्रसिद्ध चार्टेड अकाउंटेंट विजय कपूर और रीमा कपूर ने सपरिवार श्री बालाजी महाराज का पूजन किया। श्री बालाजी संकीर्तन मंडल भजन प्रवाहक पंडित संचित शर्मा द्वारा भक्तों के लिए संकीर्तन का आयोजन किया गया।

जिसमें भजन मन हो जा दीवाना रे श्री बालाजी के चरणों में सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर के महंत आचार्य मनीष स्वामी ने कहा कि आज वर्तमान समय में युवा पीढ़ी आत्मविश्वास की कमी को दूर करने और उनकेमनोबल को बढ़ाने के लिए श्री हनुमान जी महाराज की पूजा करें। श्री हनुमान चालीसा पाठ करे ताकि उनको शुभ फल प्राप्त हो सकें। महंत पंडित धीरज स्वामी द्वारा भोग लगाकर आरती की गई।

22 7

सायंकालीन महाआरती में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भाजपा मेरठ महामंत्री समीर चौहान सपरिवार महाआरती के मुख्य यजमान रहे। श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में नरेंद्र अग्रवाल, अनिल गुप्ता, विभोर, बाल किशोर शर्मा, सतीश शर्मा, जगमोहन लाल, ज्ञानेश्वर शर्मा, अक्षित वशिष्ठ, विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी का जन्म उत्सव सदर गंज बाजार स्थित श्री वामन भगवान मंदिर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव की पावन बेला पर मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का कार्यक्रम महिला महिलाओं के द्वारा किया गया। श्री हनुमान जी को भव्य शृंगार पंडित जितेंद्र शर्मा द्वारा सिंदूर चमेली का तेल चमकीली गोटे के द्वारा किया गया।

भजन कीर्तन के उपरांत भगवान श्री राम के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी की आरती पंडित नंदकिशोर शर्मा द्वारा की गई। आरती में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे सभी भक्तों ने जन्मोत्सव के पावन अवसर पर किए गए भंडारे का आनंद लिया। इस पावन अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, छावनी परिषद के पूर्व सभासद अनिल जैन, सुधीर रस्तोगी आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बजरंग बली को लगाया 101 किलो लड्डू का भोग

छोटा खाटू धाम बागपत रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में बुधवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े विशाल रूप में मनाया गया। भगवान परशुराम महासभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजय भारद्वाज ने सपत्नीक बाबा का आह्वान किया। पाठ वाचक पंडित जितेंद्र शर्मा एवं पंडित कृष्णा भारद्वाज ने संगीत मय सुंदर कांड का पाठ किया। एक बड़ी विशाल स्क्रीन पर पाठ की चौपाई के साथ संबंधित चित्रों के द्वारा चित्रण किया जाता रहा जिससे सभी को पाठ समझ में आता रहा।

23 7

इस दौरान 101 किलो लड्डू का भोग बजरंग बली को लगाया गया। मंदिर संस्थापक अनिल गोल्डी एवं मंदिर के अध्यक्ष प्रभात शर्मा ने आने वाले विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कियाद्ध कार्यक्रम के दौरान 251 चौकियां लगाई गई जिसमें सभी को एक आसन , एक पुस्तक मंदिर समिति की ओर से उपलब्ध कराई गई। इससे पूर्व दिनेश विहार डमरु वाला शिव मंदिर से बाबा का विशेष डोला सजाकर शोभायात्रा निकाली गई जो खाटू श्याम म्ंदिर पर संपन्न हुई।

संस्था के संरक्षक सुरेश चंद शर्मा रामचरित मानस को सिर पर धारण कर मंदिर परिसर में लेकर आये। तत्पश्चात सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ कराया गया। दरबार की व्यवस्था मुदित मांगलिक, संजय माहेश्वरी, अभि सिंघल, आकाश बंसल, दीपक गोयल, प्रशांत वर्मा, रामानंद प्रजापति, कपिल राही, राजकुमार गुप्ता, अम्मू, वंशज आदि ने संभाली। सुनील शर्मा हिमांशु कौशिक ने प्रात: हनुमान जी को चोला चढ़ाया। हजारों की संख्या में भक्तों ने इसमें भाग लिया। पंडित बिहारी लाल वृंदावन धाम से आए महाराज ने सुंदरकांड की एक एक चौपाई को बताया कि यह एक महामंत्र है जिसे पढ़ने एवं सुनने से सभी के मनोरथ पूर्ण होते हैं। श्री हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े विशाल रूप में मनाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img