Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

पौने दो लाख के जेवरों समेत बदमाश गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: एक बडी चोरी का खुलासा करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने लगभग पौने दो लाख रुपएं की कीमत के सुनार की दुकान से चोरी किए गए जेवरातों के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सोने के जेवरातों के अलावा देसी तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं।

बुधवार को आयोजित की गई प्रेस वार्ता में सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देश पर अवैध शस्त्र वे चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाइन निरीक्षक उम्मेद कुमार ने अपनी टीम के साथ मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार सरवट फाटक के समीप से एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में बदमाश के पास से लगभग पौने दो लाख रुपए की कीमत का चोरी किया गया माल बरामद किया। उन्होंने बताया कि बदमाश से बरामद हुआ माल शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूजडू के मौहल्ला खेड़ा पट्टी में स्थित सुनार की दुकान से चोरी किया था।

उन्होंने बताया कि बदमाश के पास से 315 बोर का एक देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस के अलावा 2 जोड़ी सोने के कुंडल, नाक की बाली, 786 लिखा एक सोने का लॉकेट, 7 जोड़ी सोने की कान की बालियां तथा 108 छोटी बड़ी नाक की लोंग बरामद हुई हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस को गिरफ्तार किए गए बदमाश की पिछले काफी समय से तलाश थी। बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार के अलावा उप निरीक्षक प्रवेश कुमार, सुनील नागर, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और कांस्टेबल कृष्ण मावी मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस के इस कार्य की सराहना की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img