Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

UP News: वृंदावन में मंगला आरती के दौरान पुलिसकर्मियों की भीड़, आम श्रद्धालु रहे बाहर, ADG भी फंसी भीड़ में

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: वृंदावन के प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती इस बार विवादों में आ गई। इस विशेष आरती में जहां आम श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिला, वहीं पुलिसकर्मियों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में देखी गई। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है।

ADG आगरा जोन भी भीड़ में फंसीं

आरती के दौरान मंदिर में ADG आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ और उनके साथ आए लोग भी भीड़ में फंस गए। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला। इस अफरा-तफरी के बीच एक महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें आसपास मौजूद महिलाओं ने संभाला।

पासधारकों को ही मिली थी इजाजत, फिर भी अव्यवस्था

प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस बार मंगला आरती में केवल 600 पासधारकों को ही प्रवेश मिलेगा, लेकिन अंदर पुलिसकर्मियों की भारी उपस्थिति ने श्रद्धालुओं को नाराज कर दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आम भक्तों को रोककर VIP संस्कृति को बढ़ावा दिया गया, जो मंदिर जैसे आध्यात्मिक स्थल पर अनुचित है।

स्थानीय लोगों की नाराजगी

स्थानीय श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों का कहना है कि “मंगला आरती एक विशेष धार्मिक अवसर है। साल में एक बार इसका दर्शन करने भक्त देश-विदेश से आते हैं, लेकिन उन्हें रोक दिया गया और पुलिस वालों को भीतर भेजा गया। क्या यही समानता है?”

श्रद्धालुओं का कहना है कि सरकार VIP कल्चर खत्म करने की बात करती है, लेकिन मंदिरों में अभी भी इसका पालन नहीं हो रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img