Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

राजा का ताजपुर में मृत पड़े मिले कौवे

  • बर्ड फ्लू की आशंका से क्षेत्र में दहशत

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: राजा का ताजपुर में शुक्रवार को कन्या पाठशाला के निकट कौवे मृत पड़े मिले। इससे तीन दिन पूर्व भी इसी स्थान पर कौवे मृत पड़े मिले थे। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा।

पूरे देश में बर्ड फ्लू अपने पैर फै ला रहा है। राजा का ताजपुर स्थित कन्या पाठशाला के निकट तीन दिन पूर्व चार कौए मृत पड़े हुए मिले थे। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचा तथा मृत कौओं के शवों को निरीक्षण के लिए पशु चिक्तिसालय नूरपुर ले गया था। चिकित्सीय परीक्षण के बाद प्रभारी पशु चिक्तिसाधिकारी डा. मौहम्मद अहमद ने कौओं की बर्ड फ्लू से मौत होने से इंकार किया था। शुक्रवार को पुन: उसी स्थान पर तीन कौओं के शव पड़े मिलने से ग्रामीणों में बर्ड फ्लू की आशंका से भय फैल गया। सूचना पर पहुंचे पशु विभाग के कर्मचारी शवों को अपने साथ ले गये।

प्रभारी पशु चिक्तिसाधिकारी डा. मौहम्मद अहमद ने बताया कि मृत कौओं के शवों को परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। वहीं डा. भूपेंद्र सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि तीन दिन पहले कुछ कौवों की मौत हुई थी उनमें बीमारी के कोई लक्ष्ण नहीं पाए गए। पोस्टमार्टम में कौवो की मौत का कारण ठंड लगना पाया गया। शुक्रवार को मृत मिले कौवों की सूचना पर चिकित्सकों की टीम को मौके पर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...
spot_imgspot_img