Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

डंफर के पहिये के नीचे आकर कुचला वृद्ध का हाथ, घायल

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: अमीनगर सराय मोड़ पर डंफर के पहिये के नीचे आ जाने से सिरसली के एक वृद्ध का हाथ कुचला गया। गंभीर हालत में उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सिरसली गांव निवासी रामपाल पुत्र घोलूराम अपने भतीजे कुलदीप के साथ बाईक पर पीछे बैठकर सलापुर मेरठ से गांव आ रहा था कि बिनौली में अमीनगर सराय मोड़ पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण उसकी बाइक फिसल गई और रामपाल सड़क पर गिर गया, अचानक पीछे से आ रही डंफर का पहिया उसके सीधे हाथ के ऊपर से उतर गया जिससे हाथ बुरी तरह से कुचल गया।

पुलिस द्वारा गंभीर हालत में उसे सीएचसी बिनौली ले जाया गया। जहां पर चिकित्सको ने गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल के लिये रेफर किया है। पुलिस ने चालक नरेंद्र पुत्र चेतराम निवासी टिटौली जनपद रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार कर डंफर को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक थाने पर कोई तहरीर नही दी गयी थी बल्कि दोनो पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img