Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

CSBC Bihar Police भर्ती परीक्षा रद्द

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) को आखिरकार मानना पड़ा कि उसकी सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर आउट हुआ था। परीक्षा हॉल में प्रश्न हल कर रहे छह परीक्षार्थियों में से पांच के पास मिले आंसर-की में लिखे उत्तरों से प्रश्न मैच कर रहे थे। अब CSBC ने परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी है। लीक पेपर वाली परीक्षा ही रद्द नहीं की गई है, बल्कि आगे के लिए तय कार्यक्रम भी बदला गया है।

CSBC ने इस पूरे क्रियाकलाप को पहली नजर में सुनियोजित ढंग से संगठित गिरोहों का कृत्य माना है। इस आधार पर केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने रविवार 1 अक्टूबर 2023 को हुई दोनों पालियों की लिखित परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही शनिवार 7 दिसंबर 2023 को निर्धारित तीसरी एवं चौथी और 15 अक्टूबर 2023 को निर्धारित पांचवीं और छठी पालियों की लिखित परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला लिया है।

बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय चयन परिषद के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंघल ने घोषणा की कि हो चुकी लिखित परीक्षाओं के साथ शेष चारों पालियों की परीक्षाओं के लिए नई तिथि और समय की घोषणा बाद में की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img