Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

करेंट से पूछे सामान्य ज्ञान के प्रश्न

  • नई शिक्षा नीति पर आधारित प्रश्न भी रहे शामिल, पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में सख्ती से परीक्षार्थियों को दिया प्रवेश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रविवार को जिले के 37 केंद्रों पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया और 10 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। इस दौरान केंद्रों पर सख्ती रही। सीसीटीवी वीडियोग्राफी की निगरानी में परीक्षार्थियों की तलाशी भी हुई। इसके अलावा परीक्षा कक्षा में भी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई।

बता दें कि प्रथम पाली में 17323 अभ्यर्थियों में से 8955 उपस्थित रहे और 9368 ने परीक्षा से किनारा किया। वहीं, दूसरी पाली में 8752 उपस्थित रहे और 8571 ने परीक्षा छोड़ी। दोनों पाली मिलाकर 49 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा छोड़ी है। प्रथम पाली की परीक्षा 9:30 से 11:30 तक चली और दूसरी पाली की 2:30 से 4:30 तक।

25 7

यह परीक्षा मेरठ सहित प्रदेश के 28 जिलों में सपंन कराई गई। परीक्षा के दौरान सख्ती बरतने के लिए केंद्रों पर 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। हर केंद्र पर एक यानि 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 37 ही आॅब्जर्वर नियुक्त किए गए थे।

करेंट से जुड़ा हुआ रहा सामान्य ज्ञान

परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्न करेंट से जुड़े पूछे गए। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने अगर जनवरी से लेकर मई तक के सामान्य ज्ञान का अध्ययन किया होगा तो उसे परीक्षा हल करने में काफी आसानी रही होगी। वहीं परीक्षा में नई शिक्षा नीति पर आधारित तीन से अधिक प्रश्न शामिल रहे।

जीआईसी से परीक्षा देकर निकले कृष्णा ने बताया कि पेपर गत वर्षों के मुकाबले आसान रहा बस इतिहास के कुछ प्रश्नों को घुमा-फिराकर पूछा गया था। संजय ने बताया कि पेपर में सभी प्रश्न वैसे तो सही थे, लेकिन घुमाकर भी कुछ प्रश्नों को दिया गया। यूपी पीएससी की प्री परीक्षा में दोनों पेपर में 200-20 अंकों के 150-150 मल्टीपल चाइंस प्रश्न पूछे गए थे। सभी प्रश्न एक अंक के थे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है। गलत जवाब देने पर 1/3 काट लिए जाएंगे।

इस प्रकार के रहे प्रश्न

  1. केंद्रीय पर्यावरण, वन विभाग एवं जल वायु परिर्वतन मंत्रालय भारत सरकार ने डॉल्फिन-डे मनाने की घोषणा कब के लिए की।
  2. जल जीवन मिशन योजना किस वित्तीय वर्ष के केंद्रीय बजट में घोषित की गई थी।
  3. 2022 में आयोजित सैयद मोदी अंर्तराष्ट्रीय टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब किसने जीता।
  4. किस देश में प्राकृ तिक आर्सेनिक प्रदूषित जल मिलता है।

तैनात रहे पुलिसकर्मी

परीक्षा केंद्रों पर दो महिला व दो पुरुष पुलिस कर्मी तैनात रहे। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। साथ ही परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों को अपने साथ किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केलकुलेटर, स्लाइड रूल, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी आदि के साथ सादा कागज, कॉपी, किताब, नोट, पत्रिका, खाद्य सामग्री, गुटका आदि ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img