Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

अवैध वाहन काटने वाले चार गिरफ्तार

  • चोरी के इंजन व कलपुर्जे मौके से हुए बरामद

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: शहर कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने एक सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी के वाहन काटने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से चोरी की गाड़ियों के दस इंजन व अन्य कलपुर्जे भी बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

शहर कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के मिलन मार्किट में कुछ लोग चोरी की गाड़ियों को काट रहे हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर चोरी की गाड़ियां काट रहे चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से चोरी की गाड़ियों के दस इंजन भी बरामद किये हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

ये हुए गिरफ्तार

चोरी की गाड़ियों को काटते हुए पुलिस ने शाकिर पुत्र मेहरबान निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, आजम पुत्र अखलाक निवासी रहमतनगर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, सब्बू अंसारी पुत्र मौ0 रियाज निवासी मुगल गार्डन जामिया नगर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, मौ0 आलम पुत्र स्व0 वशीर अहमद निवासी चिलकाना मौ0 मजर हसन जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया है।

ये हुई बरामदगी

पुलिस ने मौके से 10 चोरी के इंजन (जिसमें 06 इंजनों पर इंजन नम्बर गुदा हुआ है तथा 04 पर इंजन नम्बर मौजूद नही है) व कटे हुए वाहनों के पार्टस व कलपुर्जे बरामद किये हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img