- सीडीओ ने किया औचक सीवीओ आफिस का निरीक्षण
- अनुपस्थित कर्मचारियों से माांगा तीन दिन में स्पष्टीकरण
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: मुख्य विकास अधिकारी शम्भूनाथ तिवारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांच अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारी का तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
गुरूवार को सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने पर अपर साख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार दो दिन से अनुपस्थित मिले, जबकि कनिष्ठ सहायक अजय सिंह, 05, 06 एवं 07 जनवरी तीन दिन से अपस्थिति नहीं पाई गई एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गीता 01 जनवरी से ही पंजिका में हस्ताक्षर नहीं मिले ना ही कोई छूटटी की प्रार्थना पत्र दिया गया।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कुमारी शालू व श्यामबीर सिंह भी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि स्वयं ही उपस्थित पंजिका का समय-समय पर अवलोकन करें। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यालय में कोविड-19 प्रॉटोकाल एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण संतोषजनक ना पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।

