Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

साइबर हेल्प सेन्टर ने वापस कराये 15 हजार रूपये

  • ठगी का शिकार हो रहे लोगों के लिए साबित हो रहा मददगार

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: साइबर ठगी का शिकार हो रहे लोगों के लिए साइबर हेल्प सेन्टर मददगार साबित हो रहा है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा लगातार लोगों के रूपये वापिस दिलाये जा रहे हैं। एक बार फिर साइबरहेल्प सेन्टर ने दो लोगों के 15 हजार रूपये वापिस दिलाये हैं।

मौहम्मद बिलाल पुत्र लियाकत निवासी रहमत नगर थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर 11500 रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंको को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि 11500 रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

इसके अलावा अलबाज खान पुत्र इमरान खान निवासी न्याजूपुर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर 52,999 रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए|

फ्लिपकार्ट व सम्बन्धित बैंको को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा कुल धनराशि 52,999 रूपये में से आंशिक धनराशि 2,999 रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। शेष धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराए जाने के प्रयास जारी हैं। इस तरह से लगातार साइबर हेल्प सेन्टर लोगों के लिए मददगार साबित हो रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img