Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार मजदूर की मौत

  • ग्रामीणों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ किया पुलिस के हवाले

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: काली नदी के पुल पर सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरपुर नैन निवासी ओमकुमार (40) मंगलवार की रात गांव चंदपुर से मजदूरी कर साइकिल द्वारा वापस लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह काली नदी के निकट पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर इक_ा हुए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने दुर्घटना स्थल पहुंच ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए घायल मजदूर को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उसे हायर केंयर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ओमकुमारी ने दुर्घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह का कहना है कि आरोपित ट्रक चालक वसीम निवासी विकास नगर सहारनपुर किे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img