Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Weather Update: चक्रवात सेंयार से दक्षिण भारत में बढ़ा खतरा, कई राज्यों में अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नवंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। चक्रवात सेंयार और बंगाल की खाड़ी में बने दबाव प्रणाली के दोहरे प्रभाव के कारण दक्षिण भारत मौसमी संकट का सामना कर रहा है। दक्षिण-पूर्व एशिया के पास सक्रिय चक्रवात सेंयार फिलहाल इंडोनेशिया के उत्तर-पूर्वी समुद्री तट और मलक्का जलडमरूमध्य की ओर बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इसके जल्द ही गहरे दबाव में बदलने की संभावना है, जिससे आसपास के इलाकों में तेज हवाएँ और भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना एक अन्य दबाव क्षेत्र भी अगले 12 घंटों में गहरे दबाव में बदल सकता है। यह प्रणाली तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रही है।

अंडमान-निकोबार में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की हवाएं और 155.6 से 204.4 मिमी वर्षा की आशंका के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में गरज-चमक, वज्रपात और 64.5 से 115.5 मिमी बारिश की संभावना से येलो अलर्ट है। दक्षिण केरल, लक्षद्वीप, तटीय तमिलनाडु और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में 35 से 55 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुल मिलाकर उत्तर और दक्षिण में मौसम विपरीत चरम पर पहुंच चुका है। उत्तर में शुष्क ठंड, पाला और कोहरा, जबकि दक्षिण में चक्रवाती तूफान के साथ भारी बारिश और समुद्री हवाएं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन पूरे देश के लिए मौसम संबंधी संवेदनशील रहेंगे।

उत्तराखंड में लंबे समय से बारिश न होने के कारण मौसम शुष्क

उत्तराखंड में लंबे समय से बारिश न होने के कारण मौसम शुष्क है। देहरादून, मसूरी एवं पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री नीचे है और पाले जैसी स्थितियां बनने लगी हैं। हिमाचल में शुष्क ठंड चरम पर है। लाहौल-स्पीति में तापमान शून्य से नीचे गिर चुका है। बिलासपुर, मंडी और सुंदरनगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। हालांकि दो दिसंबर तक बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img