Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

Pakistan: अडियाला जेल में इमरान खान को परिवार से नहीं मिलने दिया जा रहा, बेटे कासिम ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी बयूरो |

नई दिल्ली: पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लंबे समय से उनके परिवार से मुलाकात की अनुमति नहीं मिल रही है। इसी मुद्दे को उठाते हुए इमरान खान के छोटे बेटे कासिम खान ने एक सार्वजनिक अपील जारी की है। कासिम ने आरोप लगाया है कि शहबाज शरीफ सरकार उनके पिता को जानबूझकर पूरी तरह अलग-थलग कर रही है और परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि सरकार इमरान खान को “परिवार की पहुंच से दूर” रखने की कोशिश कर रही है।

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक सख्त और भावनात्मक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि परिवार के पास उनके पिता इमरान खान के जिंदा होने तक का कोई सबूत नहीं है। कासिम ने चेतावनी दी कि इमरान खान की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सरकारी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने लिखा कि यदि पिता को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जवाबदेही सीधे वर्तमान सरकार और जेल प्रशासन की होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि कासिम खान राजनीति से पूरी तरह दूर रहते हैं और अधिकतर समय पाकिस्तान से बाहर रहते हैं।

कासिम ने बताया कि इमरान खान 845 दिन से गिरफ्तार रहे हैं और अब छह हफ्तों से मौत की सजा वाली कोठरी में बंद हैं। पूर्व क्रिकेट स्टार और राजनेता इमरान खान को कई मामलों में जेल की सजा सुनाई गई है, जिन्हें उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी राजनीति से प्रेरित बताती है।

इमरान के बेटे कासिम बोले

उनके बेटे कासिम और सुलेमान, अपनी मां जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ ब्रिटेन में पले-बढ़े हैं। वे पाकिस्तानी राजनीति पर सार्वजनिक रूप से शायद ही कभी टिप्पणी करते हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने एक महीने से ज्यादा समय से इमरान खान से परिवार के मिलने पर अघोषित प्रतिबंध लगा रखा है।

कासिम ने कहा कि इमरान खान को तमाम अदालती आदेशों के बावजूद बुनियादी अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘उनकी बहनों को मिलने नहीं दिया गया। न फोन किया गया, न मुलाकात हुई और न ही उनके जिंदा होने का कोई सबूत मिला।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा और मेरे भाई का अपने पिता से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।’

कासिम ने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘यह पूरी तरह से ब्लैकआउट कोई सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं है। यह उनके हालात को छिपाने और हमारे परिवार को यह जानने से रोकने की एक जानबूझकर की गई कोशिश है कि वह सुरक्षित हैं या नहीं।’

उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तानी सरकार को मेरे पिता की सुरक्षा और इस अमानवीय हालात के नतीजों के लिए कानूनी, नैतिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से दखल देने का भी अनुरोध किया है।

परिवार से तत्काल संपर्क की मांग

शहबाज सरकार के आश्वासनों के बावजूद पीटीआई ने आधिकारिक प्रतिक्रिया और परिवार से तत्काल संपर्क की मांग की है। पार्टी का कहना है कि इस अनिश्चितता ने ऑनलाइन बेतुकी अफवाहों को हवा दी है, जिनमें यह दावा भी शामिल है कि इमरान खान की जेल के अंदर हत्या कर दी गई है।

जेल प्रशासन ने अटकलों को बताया बेबुनियाद

अडियाला जेल प्रशासन ने इमरान खान को कहीं और ले जाने या उन्हें नुकसान पहुंचाने की अटकलों को बेबुनियाद बताया। अधिकारियों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें पूरा चिकित्सीय ध्यान मिल रहा है।

पाकिस्तानी सरकार के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पीटीआई संस्थापक को अन्य कैदियों से बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि इमरान को ऐसा मेन्यू मिल रहा था जो किसी पांच सितारा होटल में भी नहीं मिलता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img