Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

धूमधाम के साथ मनाया गया दादी झुंझनू वाली का चुनरी महोत्सव

  • मंदिर हनुमान धाम पर महाआरती के बाद ​भंडारे का आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: श्री दादी जी सेवा संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार की रात को शामली शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम स्थित दादी झुंझुनू वाले मंदिर का महोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय कौशिक, मनोज मित्तल ने दादी जी की ज्योत प्रज्जवलित कर किया गया। महाआरती पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल व भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल ने की।

इस अवसर पर दादी जी को फूलों से भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैंकडों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। संस्था अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा ने बताया कि भाद्रप्रद की अमावस्या को महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर भाजपा नेता हरबीर मलिक, वैद्य उपेन्द्र द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, मयंक जैन, सुनील अरोरा, मुकेश मैनेजर, रवि संगल, विकास धीमान, मनोज वर्मा, संस्था अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, राधेश्याम गोयल एडवोकेट, अमन गोयल, राहुल शर्मा, अनुराग शर्मा, अभिषेक मित्तल, गौरव गर्ग, मयंक संगल, प्रदीप ऐरन, पराग संगल, निशांत संगल, मनीष भटनागर, रवि संगल आदि भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img