Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की तैयार की जाए दैनिक रिपोर्ट

  • आपदा के दृष्टिगत सभी जनपदों में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की जाए

स्टेट ब्यूरो |

देहरादून :  सचिव, पेयजल शैलेश बगोली ने गुरूवार को सचिवालय में प्रदेश में मानसून के दृष्टिगत पेयजल विभाग द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर सचिव पेयजल रणवीर सिंह चौहान सहित पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारी उपस्थित थे।

सचिव, पेयजल द्वारा निर्देश दिये गये कि प्रदेश में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की दैनिक आधार पर रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत की जाय। क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत की सूचना उपलब्ध कराये जाने के साथ जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिवीजनों को समय पर मरम्मत हेतु पर्याप्त आवश्यक सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश उन्होंने दिये।

उन्होंने पिछले 03 सालों के अनुभव के आधार पर संवेदनशील डिवीजन में अतिरिक्त मानव संसाधन एवं सामग्री की भी व्यवस्था रखे जाने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कैमिकल सोडियम हाइपोक्लोराईड, एलम सभी डिवीजनों को उपलब्ध कराये जाने को कहा।

सचिव पेयजल द्वारा आपदा के दृष्टिगत सभी जनपदों में कन्ट्रोल रूम की स्थापना किये जाने, पेयजल के स्रोतों की निरंतर सफाई व्यवस्था एवं जल संस्थान अथवा जल निगम द्वारा उपयोग किये जा रहे सभी पेयजल श्रोतों की जीआईएस मैपिंग कराये जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img