Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

बारिश से तिलहनी फसल को भारी नुकसान

जनवाणी संवाददाता  |

धामपुर: लगातार चार दिन से हो रही बारिश गेहूं की फसल के लिए बरदान साबित हो रही है। जबकि बारिश से तिलहन की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है। किसान रणवीर सिंह, दिनेश कुमार का कहना है कि तेज बारिश ने खेतों में खड़ी लाही व सरसों की फसल का फूल गिरा दिया है।

इस समय सरसों की फसल तैयार हो रही थी। बारिश में फूल गिरने से पैदावार पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। पिछले वर्ष भी बारिश से किसानों की तिलहन की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई थी। किसानों के खेतों में कटी सरसों की फसल पर कई दिन तक बारिश पड़ गई थी।

सरसों का दाना खेत में गिरने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। तिलहनी फसल नष्ट हो जाने सरसों के दाम 8000 रुपए कुंतल पर पहुंच गया था। इस बार भी भारी बारिश से सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंच गया हैं।

पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर अंकित 9897416820

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img