Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

बेटी ने परिजनों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

  • बालिग लड़की की मर्जी के खिलाफ परिजन कर रहे थे शादी

  • पीड़िता का आरोप- अनपढ़, शराबी व्यक्ति से किया जा रहा था विवाह

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: एक पुत्री ने अपने परिवार वालो के खिलाफ जबरन अनपढ और शराबी व्यक्ति से शादी तय करने पर मुकदमा दर्ज कराया है। बेटी का कहना है कि पहले भी अयोग्य व्यक्ति से उसका निकाह तय कर दिया था जो 6 मई 2023 को होना तय था। आरोप है कि जिस युवक से उसका निकाह तय था। वह उसके योग्य नहीं था। इसलिए उसने उससे निकाह करने से इंकार कर दिया था।

आरोप लगाया कि अब उसके पिता और परिवार के लोग निर्धारित तारीख में उसकी शादी करना चाहते हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के करीमनगर निवासी एक युवती ने एसएसपी से शिकायत कर आरोप लगाया कि उसके पिता और परिवार के लोग उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी एक ऐसे व्यक्ति से करना चाहते हैं जो अनपढ़, निठल्ला और शराबी है।

एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने करीमनगर निवासी आजाद, उनकी पत्नी रिहाना और बेटे शाहरुख तथा शाहिद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता का कहना है कि उसकी आयु 24 वर्ष है और ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। बताया कि उसका निकाह 6 मई 2023 को होना तय था।

आरोप है कि जिस युवक से उसका निकाह तय था। वह उसके योग्य नहीं था। इसलिए उसने उससे निकाह करने से इंकार कर दिया था। आरोप लगाया कि अब उसके पिता और परिवार के लोग निर्धारित तारीख में उसकी शादी करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने चेतावनी दी है कि चाहे लड़का अंधा, काना या अनपढ़ ही क्यों न हो वह ऐसे ही लड़के के साथ उसका विवाह कराएंगे।

युवती का कहना है कि उसके परिवार वालों ने उसके विवाह के लिए जिस युवक का चयन किया है वह अनपढ़ और शराबी है। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चैहान का कहना है कि युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...
spot_imgspot_img