- राज्यपाल ने कहा कि भारत की बेटियां पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा से मनवा रही लोहा
जनवाणी संवाददाता |
खतौली: गुरुवार को नगर के कुन्द कुन्द जैन (पीजी) कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह बडी धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण पुरातन और मेधावी विद्यार्थी कोरोना योद्धा सम्मान समारोह का भ्व्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जैन अरिहंतों तथा मुनियों को नमन और णमोकार मंत्र और मुख्य अतिथि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और चंदन तिलक के साथ स्वागत किया गया। सभी अतिथियों के ने वार्षिक उत्सव के लिए प्रकाशित पत्रिका का विमोचन भी किया।

समारोह के मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय की वरीयता सूची में प्रथम स्थान करने वाले 10 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किये। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों बीएस-सी से आंचल राजपूत, बीए से अर्निका, एमए-अर्थशास्त्र से इशरत, एमए-हिन्दी से निशा रानी, एमए-अंग्रेजी से अंजुम, एमए-चित्रकला से निगहत, बीकॉम से रीया गुप्ता, एमकॉम से निशि चौहान और एमएस-सी गणित से मुशीर अख्तर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के पुरातन छात्रों आदि को अंगवस्त्र के साथ पुष्प और स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।
कोरोना जैसे संकट काल में अपने प्राणों की परवाह किये बिना जो दिन-रात राष्ट्र सेवा में लगे रहे ऐसे कोरोना योद्धाओं को भी महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सम्मानित किया गया। जिनमें खतौली के उपजिलाधिकारी इन्द्रकांत द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह व सफाई निरीक्षक नैपाल सिंह को सम्मान प्राप्त हुआ। 72 यूपी बटालियान और 22 यूपी गर्ल्स बटालियान के कैडिट्स ने अनुशासन व्यवस्था बनाये रखते हुए महामहिम राज्यपाल को गार्ड आॅफ आॅनर दिया। मुख्य अतिथि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मेधावी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर उन्होने बेटियों की प्रशंसा करते हुए कहां कि पूरे विश्व में भारत की बेटियां बेटों से कही ज्यादा आगे निकल गयी है। राज्यपाल ने कहा कि आज शिक्षा क्षेत्र में बेटियों की सफलता देखकर मन बहुत खुश है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान सफल हो रहा है।
आज बेटी हर क्षेत्र में बेटों से आगे है। इतना ही नही राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि हमारे देश की बेटियां अब विदेशों में भी अपना लोहा मनवा रही है। भारतीय मूल की बेटी कमला हैरिस आज अमेरिका की उप राष्ट्रपति है। उन्होंने कहा कि हमारा देश आने में वाले समय में स्वाभिमानी भारत बनेगा।
शिक्षा जगत में आज भारत की पूरी दुनिया मे अलग पहचान बनी हुई है। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जैन मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस हेलीपेड पर पहुचकर हेलीकाप्टर से दिल्ली रवाना हो गये थे।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम डा. अरविन्द कुमार द्वारा किया गया। वही हेलीपेड पर राज्यपाल का फूल मालाओं से स्वागत करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, सुखदर्शन बेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, वैभव जैन, अशोक कंसल, राजीव गर्ग, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।

