जनवाणी संवाददाता |
गागलहेड़ी: दया शुगर मिल में विधिविधान के साथ नए पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया गया। मिल की चेन घूमते ही गन्ना किसानों के चेहरे खिल गए। गन्ना लेकर पहुंचे पहले किसानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे किसानों व क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की गई।
शनिवार सुबह दया शुगर मिल का पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इसके बाद चेन पर हवन पूजन के बाद मिल अधिकारियों और राजनीतिक, सामाजिक लोगों एवं किसानों ने चेन में गन्ना डालकर मिल के पेराई सत्र का विधिवत उद्घाटन किया। तौल कांटे पर नारियल पूजा के बाद चेन में गन्ना डाला गया।
कार्यक्रम में तमाम गन्ना किसान और क्षेत्र के मुअज्जिज लोगों को बुलाया गया। मिल सीईओ आदित्य कांबोज ने कहा कि शुगर मिल यहां के किसानों की है। मिल किसानों से ही है और किसानों की हितैषी है। किसानों के सम्मान में कहीं कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान मिल को सहयोग करें, मिल उनके उत्थान के लिए काम करेगी।

किसानों से साफ सुथरा व पर्ची के अनुसार गन्ना लाने की अपील की, ताकि किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि किसानों की जायज समस्याओं का समाधान मिल की प्राथमिकता में है। यदि किसी किसान को कोई दिक्कत आये तो वो मिल अधिकारियों से सीधे संपर्क करें।
इस दौरान आदित्य कंबोज सीईओ, आर एस ग्रेवाल जीएम केन, अजय त्रिपाठी जीएम टेक्निकल, जेदव त्यागी, जीएम प्रोडक्शन, राहुल सिंह हेड ऑफिस दिल्ली, जिला गन्नाधिकारी केएन मनी त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश चौधरी, बिजेंद्र धीमान, सुनील सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अरुण यादव, दुष्यंत यादव आदि मौजूद रहे।

