Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Meerut News: सुनसान जगह पर युवक का मिला शव, आँख में लगी थी गोली, मौक़े से स्कूटी भी हुई ही बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ में शुक्रवार को सुबह युवक की लाश मिली है। उसकी आंख में गोली लगी थी। राहगीरों की जानकारी पर थाना भावनपुर पुलिस पहुंची। लाश के पास में ही एक तमंचा मिला पता चला कि युवक एक दिन से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन कुछ पता नहीं चला परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमार्टम हाउस के सामने गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठ गए। उनका है कि मेरा बेटा सुसाइड नहीं कर सकता है।

वहीं, 17 घंटे पहले उसने गर्लफ्रेंड के साथ रील बनाकर पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था-‘मेरे साथ अच्छा नहीं किया तूने’। बैकग्राउंड में गाना बज रहा था-‘ये धोखे…प्यार के धोखे’।

“प्रेमिका के भाइयों ने की रात को पिटाई

मां बबीता ने बताया-29 मई रात को लड़की के लोगों ने तुषार के भाई कृष्ण और पिता संजय से मारपीट की थी। इसके बाद तुषार कहीं लापता हो गया।”

आज सुबह उसकी लाश मिली। उसकी आंख पर गोली गली थी। उसके पास कोई तमंचा नहीं है। लड़की के घर वालों ने हत्या कर लाश को यहां फेंक दिया। वो पहले भी मारने की धमकी दे चुका है।

एक साल पहले गर्लफ्रेंड को लेकर भागा था

तुषार का मोहल्ले की एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था एक साल पहले वह उसे लेकर भाग गया था। 2023 में उस लड़की को भगाने का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। जिसमें चार्जशीट भी लगी थी।इसी मुकदमे में अब मामला कोर्ट में चल रहा है।”

29 मई को मुकदमे की कोर्ट में थी तारीख

लड़की लेकर भागने के मामले में 29 मई को मुकदमे की कोर्ट में तारीख थी। जहां पर युवती की गवाही होनी थी। वहां पर तुषार की मुलाकात युवती से हुई थी। लड़की पक्ष का आरोप है कि उसने युवती पर अपने पक्ष में गवाही देने को कहा था। मना करने पर युवती की स्कूटी और मोबाइल लेकर भाग गया था। इसके बाद वो कहां गया हमें नहीं पता।”

वह इस पूरे मामले में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि युवक की आंख में गोली लगी लाश मिली है। युवक जाग्रति विहार मेडिकल क्षेत्र का रहने वाला था। मामला प्रेम प्रसंग में सुसाइड का लग रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक का अपनी प्रेमिका से कोई विवाद भी लंबे समय से चल रहा था। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा था। बाकी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img