Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

राम गंगा नदी के किनारे अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला

  • परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: कोतवाली क्षेत्र के गांव कटारमल में राम गंगा नदी के किनारे घर से गुरुद्वारे में माथा टेकने निकला 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आंशका जताते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे एसपी पूर्वी अनित कुमार ने पुलिस को जांच कर घटने के खुलासे के निर्देश दिए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कटारमल गांव निवासी 50 वर्षीय भजन लाल पुत्र गणेशाराम का शव सोमवार सुबह रामगंगा नदी के किनारे पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एसपी पूर्वी अनित कुमार, सीओ सुनीता दहिया, कोतवाल नरेश कुमार, एसएसआई दिनेश शर्मा आदि वहां पहुंचे और ग्रामीणों से पहचान कराने पर भजन लाल के रूप में मृतक की पहचान हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने भजन लाल की हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक शुरूआती जांच में मृतक के चेहरे, पीठ और पैर पर कुछ चोटों के निशान मिले हैं। कोतवाल नरेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिलेगी।

मृतक की पत्नी प्रकाश कौर ने बताया कि उसका पति रविवार की शाम घर से गुरुद्वारे में माथा टेकने निकला था। जब वह काफी समय बाद भी घर नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार की सुबह रामगंगा नदी के किनारे शव की सूचना मिली। पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रकाश कौर की दी गई तहरीर के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img