Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली इलाके में दोस्त के साथ घर से निकले एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पाया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान के पाए गए हैं। जिसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक शव कोतवाली क्षेत्र स्थित खनियापुर चौराहे पर सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त श्यामलाल पुरवा निवासी सुरेश (32) के रूप में हुई। घटना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

एक दिन पहले अपने दोस्त के साथ निकला

परिजनों ने बताया कि वह एक दिन पहले अपने दोस्त के साथ निकला था। पुलिस ने जांच में पाया कि युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं जिसके आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि

इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img