Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र के खाताखेड़ी के पास सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अमीर पुत्र मौ. शाहनवाज़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस आत्महत्या समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।मृतक के परिजनों ने इस घटना को हत्या करार दिया है और पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है। युवक का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

पूरे मामले में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img