Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

नहर में कार सहित युवक का शव और वाहन दो साल बाद बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: जिस व्यक्ति को दो वर्ष पूर्व पुलिस और एसडीआरएफ कार सहित नहर में तलाश करने के बाद उम्मीद छोड़ बैठे थे। उसे व्यक्ति का शव कंकाल रूप में कार सहित नहर से दो वर्ष बाद बरामद कर लिया गया है। यह व्यक्ति अपनी पारिवारिक स्थिति से परेशान होकर इस व्यक्ति ने अपने पुत्र को गोद में बिठाकर अपनी कार को चीला शक्ति नहर में उतार दिया था। घटना के कुछ दिन बाद बच्चे का शव बरामद कर लिया गया था। लेकिन इस व्यक्ति और उसकी कार का पता नहीं चल पाया था।

इन दिनों चीला शक्ति नहर का मरम्मत के लिए क्लोजर लिया गया है। जिससे नहर का पानी सूख गया है। सोमवार की सुबह चीला शक्ति नगर में एक कार नजर आई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। कार के भीतर एक मानव कंकाल भी बरामद हुआ है।

कार तथा कर के भीतर मौजूद मानव कंकाल की पहचान कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक दो अप्रैल 2022 को चीला शक्ति नहर में गंगानगर ऋषिकेश निवासी अर्चित बंसल (32 वर्ष) अपने पुत्र तीन वर्षीय राघव बंसल के साथ नहर में कार सहित डूब गया था।

घटना के बाद राघव बंसल का शव बरामद हो गया था, जबकि कार तथा अर्चित बंसल का काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया था। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि चीला शक्ति नहर में कार से बरामद हुए मानव कंकाल को आवश्यक जांच के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img