Saturday, February 28, 2026
- Advertisement -

बसपा महानगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, घायल

  • दो बदमाशों ने दो गोलियां चलाई, की मारपीट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोतवाली थाना क्षेत्र मैं बसपा महानगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला। दो राउंड फायरिंग। बाल बाल बचे महानगर अध्यक्ष परवेज आलम। अज्ञात युवकों ने किया हमला। अंगुली में गंभीर चोट आई है।

महानगर अध्यक्ष के बेटे अली रजा ने बताया कि बुढ़ाना गेट पूर्वा अहिरान में पापा परवेज आलम बुधवार को रात 12 बजे टहल रहे थे तभी दो संदिग्ध लोग दिखे तो पूछा कि इतनी रात को यहां क्यों खड़े हो। उस वक्त तो दोनों युवक चले गए लेकिन गुरुवार की रात एक बजे के करीब जब पापा घर के बाहर थे तभी दोनों युवक आए और मारपीट करने लगे।

बदमाशों ने डंडा मारने के बाद दो राउंड फायरिंग की। किस्मत वाले रहे कि गोली शरीर पर नही लगी और बाल बाल बच गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर आई और लोगों से पूछताछ की। बताया गया कि बदमाशों ने स्कूटी गली के मोड़ पर खड़ी कर दी थी और फायरिंग करने के बाद उस पर बैठ कर फरार हो गए।

24 13

परिजनों ने पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दी है। बदमाश भागते हुए दिख रहे है। परवेज आलम की तरफ से कोतवाली में जानलेवा हमले की तहरीर दी है। परवेज का कहना है कि उस पर जानलेवा हमला हुआ है।

परीक्षा में डिवाइस से कर रहा था नकल

मेरठ: परतापुर थाना क्षेत्र बीआईटी कालेज में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को नकल करते दबोच लिया गया। पकड़े गये युवक का नाम अनुभव शर्मा निवासी सरधना है। बताया जाता है कि अनुभव रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा देने आया था। अनुभव डिवाइस लगाकर गोपनीय तरीके से रेलवे का पेपर सोल्व कर रहा था।

इस बीच परीक्षक की नजर उस पर पड़ गई। परीक्षक ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक डिवाइस मिली। परतापुर थाना प्रभारी का कहना है कि अभी युवक के खिलाफ तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आती है तो मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।

फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला पकड़ा

मेरठ: ट्रकों के फर्जी नंबर प्लेट और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर टैंकर बरामद किया है। परतापुर पुलिस ने फ्लाई ओवर से रामबालक यादव पुत्र लाल यादव निवासी चनमाना थाना वहेड़ी जिला दरभंगा बिहार को गिरफ्तार किया गया है। जोकि ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट व नकली दस्तावेज तैयार कर परिवहन विभाग को धोखा देने की नीयत से चला रहा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: कानपुर सेंट्रल स्टेशन को उड़ाने की दूसरी धमकी, 36 घंटे में मिली नई सूचना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: 'कानपुर सेंट्रल स्टेशन को शाम सात...
spot_imgspot_img