Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

सिंघु बॉर्डर पर एसएचओ पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल एक प्रदर्शनकारी ने दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी पर मंगलवार को जानलेवा हमला कर दिया और फिर वहां से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे मुकरबा चौक से गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि मंगलवार रात 8.00 बजे हरप्रीत सिंह नाम के प्रदर्शनकारी (निहंग) ने तलवार के बल पर पहले दिल्ली पुलिस के एक जवान की कार छीन ली। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया तो उसने मुकरबा चौक पर कार छोड़ दी और एक स्कूटी लेकर भाग खड़ा हुआ।

इस दौरान पुलिस बल जिसमें एसएचओ समयपुर बादली आशीष दुबे शामिल थे उसका पीछा कर रहे थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारी ने एसएचओ आशीष दुबे पर तलवार के हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में एसएचओ की जान बाल-बाल बच गई।

जानकारी के अनुसार उन्हें गर्दन और अंगुलियों पर चोट आई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पंजाब का रहने वाला है, जिसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।पहला मुकदमा लूट का दूसरा 307 यानी हत्या के प्रयास का दर्ज किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img