Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम में कांग्रेस पार्टी सबसे आगे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: होशियारपुर में अब तक 40 सीटों के नतीजे प्राप्त हुए हैं जिनमें से 30 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। आप ने भी खाता खोल लिया है। सुनाम में आम आदमी पार्टी को अभी तक एक भी सीट नही मिली है। 17 वार्ड में से 13 पर कांग्रेस और 4 पर आजाद उम्मीदवार का कब्जा हुआ है।

अबोहर में कांग्रेस ने मैदान मारा

नगर निगम अबोहर में भी कांग्रेस अव्वल है। वार्ड नंबर एक से 28 और 35 से 42 तक कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। अन्य पार्टियों का अभी तक परिणामों में सूपड़ा साफ हो गया है। राजपुरा में भी कांग्रेस का दबदबा है। 27 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा दो, आप और शिअद के खाते में एक-एक सीट आई हैं।

रायकोट में आप विधायक ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

रायकोट के आम आदमी पार्टी विधायक ने कांग्रेस पर ईवीएम में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। एसडीएम डॉ. हिमांशु गुप्ता से शिकायत की गई है। जीरकपुर में वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस की शिवानी जीत गई है।

फाजिल्का में शिअद का सूपड़ा साफ

फाजिल्का में भी कांग्रेस अव्वल है। सभी नौ वार्डों पर पार्टी को जीत मिली है। शिरोमणि अकाली दल को यहां तगड़ा झटका लगा है। उसके खाते में कोई सीट नहीं आई है। वहीं भाजपा दो और आप एक वार्ड में जीती है।

रायकोट में कांग्रेस का परचम

रायकोट के सभी 15 वार्ड से कांग्रेस जीत गई है। रायकोट नगर काउंसिल पर पहली बार कांग्रेस ने परचम लहराया। जलालाबाद में 17 वार्डों में से 9 वार्डों में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है।

नूरमहल में 12 निर्दलीय जीते

नंगल, लोहियां और नूरमहल में कांग्रेस का पूरा दबदबा कायम हो गया है। नंगल में 15 सीटों पर कांग्रेस, दो सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर आजाद प्रत्याशी अभी तक विजयी हुए हैं। लोहियां में भी 9 सीटों पर कांग्रेस 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। नूरमहल में सभी राजनीतिक दलों को पीछे करते हुए 12 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। भाजपा एक सीट पर विजयी हुई है।

राजपुरा के 27 वार्डों में कांग्रेस और दो में भाजपा जीती

राजपुरा में कुल 27 वार्ड में कांग्रेस, दो में भाजपा और एक-एक सीट पर शिअद और आप को जीत मिली है। वहीं मोहाली के वार्ड नंबर 10 में दोबारा मतदान शुरू हो गया है।

कोटकपूरा के चार वार्ड कांग्रेस के हाथ

कोटकपूरा नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की ज्योति मित्तल, वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के भूपिंदर सिंह,  वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस के पलविंदर कौर और  वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के घनश्याम मित्तल जीत गए हैं।

खन्ना में अकाली उम्मीदवार ने लगाए ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप

अबोहर में वार्ड नंबर 1 से लेकर 17 तक कांग्रेस जीती। 33 में भी कांग्रेस को फतेह मिली। रायकोट के 15 में से पहले 10 वार्ड पर कांग्रेस ने परचम लहराया। वहीं खन्ना में वार्ड नंबर 2 के अकाली दल के उम्मीदवार इकबाल सिंह चन्नी ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए। इसके बाद उन्होंने रि काउंटिंग की मांग की है।

मंडी गोबिंदगढ़ के चार वार्ड पर कांग्रेस विजेता

मंडी गोबिंदगढ़ के वार्ड नंबर 1 में कांग्रेस की पूजा रानी,  वार्ड नंम्बर 2 से कांग्रेस के चरनजीत सिंह,  वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस की टीना शर्मा और वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के अरविंद सिंगला को जीत मिली है। जलालाबाद के वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस पार्टी के राज कुमार डूमड़ा ने विजय प्राप्त की है।

बठिंडा में चार वार्ड कांग्रेस ने जीते

अभी तक बठिंडा के चार वार्डों 1, 3, 4 और 6 के नतीजे आए हैं। सभी से कांग्रेस को जीत मिली है। वार्ड एक से मंजीत कौर संधू, तीन से सिमरनजीत कौर, चार से सुखदीप सिंह और छह से बेअंत सिंह की जीत हुई है।

रायकोट में छह वार्ड कांग्रेस के खाते में 

जलालाबाद के वार्ड में 7 से कांग्रेस की नतालिया मुखीजा ने विजयश्री प्राप्त की है। रायकोट के वार्ड नंबर 1 से 6 मे सभी कांग्रेस उम्मीदवार जीत गए हैं। होशियारपुर में कांग्रेस का टिकट कटने के बाद वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन के वाइस चेयरमैन पंडित ब्रह्म शंकर जिंपा करीब 700 मतों से जीते।

कांग्रेस का दबदबा

फरीदकोट से वार्ड नंबर एक से कांग्रस उम्मीदवार चरनजीत कौर 608 वोट से जीती। बठिंडा के वार्ड नंबर तीन से कांग्रेसी बलजीत कौर विजयी हुई। कपूरथला के वार्ड नं. 1 से कांग्रेस की वीना सलवान जीत गई हैं। जलालाबाद में 7 वार्डों के नतीजे आ चुके हैं जिनमें से 4 अकाली दल ने, 2 कांग्रेस ने और 1 आम आदमी पार्टी ने जीत ली है।

कल आएंगे मोहाली निगम के परिणाम

पंजाब में नगर निकाय चुनाव में मतगणना शुरू हो चुकी है। अमलोह के वार्ड नंम्बर 12 के हुए उपचुनाव में आजाद उम्मीदवार बलतेज सिंह जीत गए हैं। राज्य के 8 नगर निगमों अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा में चुनाव हुए हैं। वहीं, मोहाली नगर निगम के दो बूथों पर बुधवार को दोबारा से मतदान होगा। इस कारण मोहाली नगर निगम के नतीजे 18 को आएंगे।

इस बार 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली बार चुनाव में 2832 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भाजपा के टिकट पर 1003, आप की ओर से 1606 और बसपा के 160 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सताया हुआ पति दार्शनिक जैसा हो जाता है

भारतीय गृहस्थी के कुरुक्षेत्र में पत्नी वह अपराजेय महारथी...

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक तूफान

संसद के विशेष सत्र में 16 अप्रैल को महिला...

जानलेवा बन रहे कीटनाशक

आजकल कीटनाशक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का कारण बनते जा...
spot_imgspot_img