Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

डेथ आडिट में डेंगू से ही हुई महिला की मौत की पुष्टि

  • जिला अस्पताल के फिजीशियन ने की रिपोर्टों की जांच

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कसेरू बक्सर में डेंगू से मरी महिला का शनिवार को डेथ आॅडिट किया गया। जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. अनुराग ने महिला के सभी जांच रिपोर्ट और इलाज के सभी पर्चांे की बारीकी से जांच की। डेथ आॅडिट में डेंगू से ही महिला की मौत की पुष्टि हुई। उधर, सीएमओ के आदेश पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मलेरिया विभाग की टीमों ने सर्वे अभियान चलाया। लोगों को मच्छरों को पनपने न देने के लिए टिप्स दिए।

बीते गुरुवार को कसेरू बक्सर निवासी 34 वर्षीय रीता पत्नी ब्रिजेश की आनंद हॉस्पिटल में मौत हुई थी। अस्पताल में उक्त महिला का उपचार करने वाले डा. एनपी सिंह ने महिला की मौत डेंगू से होने की बात कही थी। डेंगू से महिला की मौत के बाद जिला मलेरिया अधिकारी डा. एसपी सिंह और नगर मलेरिया अधिकारी के साथ चार टीमों के साथ कसेरू बक्सर में 120 घरों में डेंगू के मच्छरों का पता लगाने के लिए पानी की टंकियां, कूलर, फ्रिज, बर्तनों, एसी से निकलने वाले पानी की बाल्टियों, पक्षियों के लिए रखे गए पानी के बर्तनों में मच्छरों या लार्वा को तलाशा था।

कुल सात घरों में मच्छर का लार्वा मिला था। वहां पानी को फिकवाकर सफाई कराई गई और एंटी लार्वा का स्प्रे कराया गया। कुल 44 घरों में एंटी लार्वा और स्पेस स्प्रे कराया गया। घरों के अंदर और बाहर फॉगिंग भी कराई गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने महिला की मौत की वजह पता लगाने के लिए डेथ आॅडिट जांच कराने का निर्णय लिया था। शनिवार को जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. अनुराग ने कसेरू बक्सर पहुंचकर महिला के परिजनों से पूछताछ की।

उन्होंने रीता की सभी जांच रिपोर्ट, डाक्टरों द्वारा किए गए इलाज के पर्चों को बारीकी से देखा। डा. अनुराग ने रीता की मौत डेंगू से होने की पुष्टि की। उधर, सीएमओ डा. अशोक कटारिया ने रीता की डेथ आॅडिट रिपोर्ट मिलने के बाद जिला मलेरिया अधिकारी को सर्वे में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद मलेरिया विभाग की टीमों ने कसेरूखेड़ा, पल्हेड़ा, कंकरखेड़ा, सोफीपुर, जानी खुर्द आदि क्षेत्रों में सर्वे किया। टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया।

लखनऊ भेजी डेथ आडिट की रिपोर्ट

शनिवार को कसेरू बक्सर में डेंगू से रीता की मौत के बाद उसकी डेथ आॅडिट जांच की गई। इस जांच में उनकी मौत डेंगू से ही होने की पुष्टि होेन के बाद उक्त रिपोर्ट को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को भेजी गई।

इस वर्ष मेरठ में डेंगू से पहली मौत की पुष्टि

डेथ आडिट रिपोर्ट में कसेरू बक्सर निवासी रीता की मौत डेंगू से होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में मेरठ में डेंगू से पहली मौत दर्ज हो गई। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में बेचैनी बढ़ गई।

कुट्टू के आटे से हुए बीमार लोगों को मिली छुट्टी

मेरठ: नवरात्र में दूषित कुट्टू के आटे की खाद्य वस्तुएं खाने से महानगर में बीमार हुए लोगों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती सभी 65 श्रद्धालुओं को घर भेज दिया गया है। प्राइवेट नर्सिंग होमों से भी कई दर्जन बीमारों को घर भेज दिया गया। देर रात तक नर्सिंग होमों में करीब 30 मरीज भर्ती हैं। नवरात्र के पहले दिन दूषित कुट्टू के आटे के व्यंजन का सेवन करने से बड़ी संख्या में दुर्गा माता के भक्तों की हालत बिगड़ी। उन्हें जिला अस्पताल और बागपत रोड, रोहटा रोड स्थित प्राइवेट नर्सिंग होमों में भर्ती किया गया था।

दूसरे नवरात्र के दिन दूषित कुट्टू के आटे के व्यंजनों को खाने से मलियाना, मुलतान नगर, इंदिरा नगर, रोहटा रोड, गणेशपुरी, गौतमनगर, जसवंत नगर, रामपुर पांवटी, शिवपुरम, घंटाघर, पूर्वा महावीर, कालिया गढ़ी, कुटी, फाजलपुर, कंकरखेड़ा आदि क्षेत्रों में सैकड़ों भक्तों की हालत बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल में कुल 65 मरीजों को भर्ती किया गया था। इन मरीजों को इमरजेंसी वार्ड, मेल सर्जरी वार्ड, मेल आॅथोर्पेडिक वार्ड और महिला वार्ड में भी मरीज को भर्ती किया गया था। वहीं, दूसरी ओर मेडिकल कॉले, बागपत रोड स्थित गणपति नर्सिंग होम, सिरोही नर्सिंग होम और अस्था हॉस्पिटल, रोहटा रोड स्थित दर्शन हॉस्पिटल रीटा हॉस्पिटल, जेपी हॉस्पिटल हेल्थ केयर सेंटर, भोला रोड स्थित शिवम क्लिनिक, ऋतिक हेल्थ सेंटर में मरीजों को भर्ती किया गया।

शनिवार को जिला अस्पताल में कुट्टू के आटे से बीमार हुए लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। कई नर्सिंग होमों से बड़ी संख्या में मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, लेकिन अभी कई नसिंग होमों में करीब 30 बीमार भर्ती हैं। सीएमओ डा. अशोक कटारिया ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। सभी मरीज स्वस्थ हैं। उन्होंने लोगों से ताजा और हलका भोजन करने की अपील की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img