Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

यात्री प्रतीक्षालय में रात गुजार रहे साधु की मौत

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के बगल में बने यात्री प्रतिक्षालय में रात गुजारने वाले एक साधु की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साधु की मौत का कारण ठंड लगना माना जा रहा है।

नगर स्थित रोडवेज डिपो के बगल में यात्री प्रतीक्षालय बना हुआ है। इस प्रतीक्षालय में भीख मांग कर जीवन यापन करने वाले लोग रात गुजारते हैं। रोडवेज डिपो के आसपास एक वृद्ध साधु लगभग दो सप्ताह से दिखाई पड़ रहा था। वह दिन में लोगों से भीख मांगता मांग कर अपना पेट भरता था और रात में यात्री प्रतीक्षालय में सो जाता था। शुक्रवार को दिन में वह साधु बस स्टैंड के आसपास ही भीख मांगते हुए देखा गया था।

रात में वह यात्री प्रतिक्षालय में ही सो गया था। शनिवार की सुबह दस बजे तक भी वह साधु सोकर नहीं उठा था। शंका के आधार पर जब लोगों ने साधु की चादर हटाकर देखी तो साधु मृत मिला। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्तः परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के पास ओढ़ने बिछाने के कपड़े नहीं थे। शायद दो दिन से पड़ रही सर्दी साधु की मौत का कारण गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img