Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

बिजली लाइन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

  • पेड़ पर चढ़कर काट रहा था पत्ते

जनवाणी संवाददाता |

मंडावर: थाना मंडावर के क्षेत्र में चंदक रोड पर वृंदावन गार्डन के पास पेड़ पर चढ़कर पत्ते काट रहा युवक बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना मंडावर के क्षेत्र मंडावर कस्बे के मोहल्ला बंजारन निवासी वाहिद पुत्र मसीता उम्र करीब 45 वर्ष पेड़ों से पत्ते काटकर बेचने का काम करके अपने बच्चों का पेट भरता था। रोज की तरह शुक्रवार को वह मंडावर से चंदक रोड पर वृंदावन गार्डन के पास पेड़ों से पत्ते काटने के लिए गया था।

किसान की नलकूप के पास खड़े पेड़ पर चढ़कर पत्ते काट रहा था। उसी पेड के समीप बिजली के तारों का आवागमन है। पत्ते काटते समय अचानक बिजली आई और वाहिद बिजली की चपेट में आ गया, जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर थाना मंडावर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि वाहिद का शव बिजली के ट्रांसफार्मर के पास पड़ा है वाहिद के दोनों पैरों में बिजली के करंट का निशान है।

मृतक के 5 संतान है, जिसमें चार लड़कियां और एक लड़का है। इस हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img