Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: भगवान को निर्वाण लड्डू चढा रहे सात श्रद्वालुओं की मौत

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: बागपत के बड़ौत स्थित दिगंबर जैन कालेज के मान स्तंभ पर भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू चढाते सात श्रद्वालुओं की लकड़ी से बना स्तंभ टूटने से सात श्रद्वाथ्ओं की मौत हो गई।

10 16

करीब सौ से अधिक लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। मौके पर भगदड़ मच गई। यह घटना मंगलवार की सुबह की है। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में तकरीबन 15 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था। भगवान आदिनाभ का मंगलवार को निर्वाण महोत्सव है। इसके लिए यहां 65 फीट ऊंचा मान स्तंभ बनाया गया था।

09 18

मान स्तंभ पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से इसकी सीढ़ियां टूट गई।जैन कॉलेज परिसर में स्थापित मानस्तम्भ में विराजमान प्रतिमा का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियां गिर गई हैं। इससे श्रद्धालु नीचे दब गए और भगदड़ मच गई। मृतकों में तरसपाल(66) पुत्र हुकमचंद गांधी रोड इमली वाली गली, अमित (35) पुत्र नरेश चंद, अरुण(48) पुत्र केशव राम, ऊषा (24) पत्नी सुरेंद्र, शिल्पी (24) पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन(65) पत्नी सुरेश चंद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img