Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

खेत में ट्रैक्टर पलटने से युवा किसान की दर्दनाक मौत

  • गांव पिंडौरा ट्राली का गुल्ला टूटने से हुआ हादसा

जनवाणी संवाददाता |

ऊन:  बुधवार की सुबह क्षेत्र के गांव पिंडौरा निवासी कपिल (34) उर्फ चीकू पुत्र ओमसिंह अपने खेत में गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली भरने गया था। जब वह ट्राली भरकर खेत से बाहर निकालने लगा तभी अचानक ट्राली का गुल्ला टूट गया जिससे ट्रैक्टर पलट गया और किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गया।

खेत में काम कर रहे मजदूरों ने किसान को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। परिजन घायल किसान को झिंझाना के प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवा किसान की दर्दनाक मौत से गांव में शोक छा गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img