जनवाणी संवादाता |
बेहट: कस्बे के गांधी चौक पर स्थित संजीव कर्णवाल के आवास पर श्रीरामलीला उत्सव कमेटी के पदाधिकारियों की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना महामारी के चलते इस बार श्रीरामलीला का मंचन ना करने का फैसला किया गया। बुधवार को कांग्रेसी नेता संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी के आवास पर श्रीरामलीला उत्सव कमेटी से जुड़े लोगों की मीटिंग हुई। जिसमें कोरोना महामारी के चलते निर्णय लिया गया कि इस बार श्रीरामलीला का मंचन नहीं किया जाएगा।
कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार जैन ने कहा कि कोविड 19 की शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन कराना मुश्किल होगा। क्योंकि, दर्शकों की भारी भीड़ रामलीला मंचन के दौरान जुट जाती है। समाजहित को देखते हुए इस वर्ष श्रीरामलीला का मंचन नही किया जाएगा।
प्रबंधक संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी ने भी सुझाव देते हुए कहा कि अगले वर्ष ही श्रीरामलीला का मंचन होगा। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि 17 अक्टूबर शाम 4 बजे बल्ली पूजन और प्रथम नवरात्रा से दशहरे तक शाम सात बजे शिव मंदिर में आरती का आयोजन किया जाएगा। मीटिंग में पंडित मुरारी झा, अनिल सिंघल, सुनील मित्तल, अजय कुमार सिंघल, भारत भूषण खुराना, मुकेश राणा, राकेश गाबा, आशीष शर्मा, हेमन्त जैन, जोनी सिंघल, सुनील तनेजा, दिनेश कुमार सिंघल, विजय नायडू आदि लोग मौजूद रहे।

