Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,919 नए केस सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट आई है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,28,762 है, जो कुल मामलों का 0.37 प्रतिशत है।

यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 470 लोगों की मौत हो गई जबकि 11,242 लोग ठीक हुए।

11,919 नए मामलों में से केरल से ही 6849 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, केरल में पिछले 24 घंटे में 61 लोगों की मौत हो गई जबकि 6046 लोग ठीक हुए।

ठाणे में कोरोना के 139 नए मामले

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 139 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,68,042 हो गई। वहीं संक्रमण से दो मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,564 हो गई। ये आंकड़े बुधवार के हैं।

जिले में कोरोना से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है। उधर, पालघर जिले में कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,38,366 हो गई और मरने वालों की संख्या 3,289 है।

मिजोरम में 570 नए मामले

मिजोरम में कोरोना के 570 नए मामले सामने आए। यहां कुल 1,30,415 हैं। इनमें से सक्रिय मामलों की संख्या 5,616 है। यहां 1,24,332 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं जबकि 467 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img