Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

सक्रिय कोरोना मरीजों में आई कमी, 18 की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में बीते 24 घंटे में रविवार को कोरोना वायरस के 3,375 नए मामले सामने आए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के नए मरीजों की संख्या बढ़कर 4,45,94, 487 हो गई है, जबकि सक्रिय मामले घटकर 37,444 रह गए है। वहीं, कोरोना से 5,196 लोग ठीक हुए हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से 18 लोगों की मौत हुई है। जिनमें अकेले केरल में 11 लोगों की जान कोरोना ने ली है। अभी तक देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 5,28,673 पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.08 प्रतिशत शामिल है, जबकि देश में कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की दर बढ़कर 98.73 प्रतिशत हो गई है। वहीं, सक्रिय कोविड-19 केसलोएड में 24 घंटे की अवधि में 849 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 1.28 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.35 प्रतिशत दर्ज की गई। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,28,370 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

भारत में कोविड -19 टैली 7 अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर 2021 को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया। देश में 4 मई को दो करोड़ और पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार किया था, जबकि इस साल 25 जनवरी 2022 को चार करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img