Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे रक्षामंत्री, श​हीदों को किया याद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: CDS जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क​हा

इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि 1971 के युद्ध के दौरान देश के सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता को देश कृतज्ञता के साथ याद करता है। उनके अद्वितीय साहस और बलिदान की कहानियां हर भारतीय को प्रेरित करती हैं।

विजय दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में मनाया जाता है। इसके बाद ही बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश के रूप में अस्तित्व में आया था। इससे पहले यह पाकिस्तान का हिस्सा था।

द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय रेलवे को भी नवीनतम डिजिटल तकनीकों को अपनाना चाहिए और सुरक्षित, समय की बचत, अधिक सुविधाजनक और उच्च गुणवत्ता वाली परिवहन सेवाओं के लिए उन्नत सुविधाओं को जोड़ने के लिए नए रास्ते तलाशने चाहिए।

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले भारतीय रेल के परिवीक्षकों को संबोधित करते हुए मुर्मू ने उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोग आराम से यात्रा करें ताकि उनके साथ अच्छी यादें जुड़ी रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img