Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

सीएम योगी आदित्यनाथ से आज भेंट करेगा भाकियू का प्रतिनिधि मंडल

जनवाणी ब्यूरो |

मुजफ्फरनगर: केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि बिलो के विरोध के साथ ही उत्तर प्रदेश में किसानोंं को गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान और भूमि अधिग्रहण के मामलों को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा 21 सितंबर से शुरू किए गए किसान क्रांति सप्ताहा आंदोलन के दौरान 25 सितंबर को भाजपा सरकारों के खिलाफ चक्का जाम और जनता कर्फ्यू का ऐलान कर दिए जाने से राज्य सरकार में हलचल मची हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकरयूनियन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात का समय दिया है।

भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि किसानों के गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य में वृद्धि, भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन आदि समस्याओं पर यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत के नेतृत्व में भाकियू प्रतिनिधिमंडल आज 23 सितंबर को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img