Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का कोरोना से निधन

  • सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जताया शोक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना से आम और खास हर कोई प्रभावित है। रविवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का कोविड संक्रमण के चलते निधन हो गया। यह जानकारी दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्विटर के माध्यम से दी और शोक जताया।

केजरीवाल ने लिखा, ‘हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का कोविड संक्रमण से निधन हो गया। बेहद दुख है। सत्येंद्र जैन खुद 24 घंटे दिल्ली के लोगों के लिए बिना थके काम कर रहे हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।’

मनीष सिसोदिया ने भी सत्येंद्र जैन के पिता के निधन पर शोक जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img