Saturday, February 28, 2026
- Advertisement -

दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘INDIA’ गठबंधन वाली याचिका पर जारी किया नोटिस

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर केंद्र, चुनाव आयोग और कई विपक्षी राजनीतिक दलों को नोटिस जारी किया है, जिसमें विपक्षी राजनीतिक दलों को संक्षिप्त नाम I.N.D.I.A के उपयोग पर रोक लगाने का निर्देश देने की मांग की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, याचिका में कहा गया है कि राजनीतिक दल दुर्भावनापूर्ण इरादे से संक्षिप्त नाम इंडिया का उपयोग कर रहे हैं जो न केवल हमारे देश में बल्कि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्मों पर भी हमारे महान राष्ट्र यानी भारत की सद्भावना को कम करने के लिए कारक के रूप में कार्य करेगा।

याचिका में आगे कहा कि इन राजनीतिक दलों के कृत्य से आगामी 2024 के आम चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष मतदान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिससे नागरिकों को अनुचित हिंसा का सामना करना पड़ सकता है और देश की कानून व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए संक्षिप्त नाम आई.एन.डी.आई.ए का उपयोग करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।

बता दें कि इंडिया भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन का संक्षिप्त रूप है, जो अगले साल के चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए 26 पार्टियों के नेताओं द्वारा घोषित एक विपक्षी मोर्चा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को हार स्वीकारना भी सिखाएं

उषा जैन ‘शीरी’ बच्चों का मन कोमल और भावुक होता...

तन-बदन में आग लगाने वाली शब्दावली

राजनीति में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के चलते चर्चा में...

दुनियाभर में अपनी किरकिरी कराते ट्रंप

न्याय तो न्याय होता है फिर वो अपनों के...

भ्रष्टाचार व्यापक समस्या

किसी भी लोकतांत्रिक समाज में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का...

Cricket News: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह को बड़ा झटका, पिता खानचंद का हुआ निधन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज...
spot_imgspot_img