Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

दिल्ली: ओमिक्रॉन के कारण क्रिसमस और नववर्ष कार्यक्रमों पर लग सकती है रोक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एक ओर दुनिया भर में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर कम होने के बाद भीड़ पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है।

आगामी दिनों में क्रिसमस और नववर्ष कार्यक्रमों का आयोजन भी होने वाला है लेकिन अगर संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो इन कार्यक्रमों पर रोक लगाई जा सकती है।

महाराष्ट्र में दो दिन के लिए धारा 144 लागू होने के बाद दिल्ली में ओमिक्रॉन को लेकर एहतियात से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली सरकार क्रिसमस, नववर्ष कार्यक्रमों पर रोक लगा सकती है।

सोमवार को सीएम ने स्पष्ट किया कि वर्तमान हालात को देखते हुए दिल्ली संक्रमण के खतरे से बाहर है लेकिन स्थिति में किसी भी तरह का बदलाव आता है तो कार्यक्रमों पर रोक लगाई जा सकती है।

सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और वह इस मुद्दे पर लगातार विशेषज्ञों से संपर्क बनाए हुए हैं। अभी तक दिल्ली में ओमिक्रॉन के दो ही मामले सामने आए हैं और इनमें से एक ठीक होकर अपने घर भी जा चुका है।

दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद सीएम ने कहा कि अगर दिल्ली वासियों की सुरक्षा के लिए कोई प्रतिबंध लगाने की जरूरत पड़ी, तो हम ऐसा करेंगे।

सरकार पूरी तरह तैयार है। ऑक्सीजन आपूर्ति, बिस्तर और दवाओं के संबंध में उन्होंने स्वयं कई समीक्षा बैठक की है। अंत में सीएम ने कहा कि वे दिल्ली में ओमिक्रॉन संकट नहीं चाहते, लेकिन अगर ऐसा कुछ होता है तो उनकी सरकार तैयार है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img