Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बड़ौत एनसीसी के कार्तिक का दिल्ली गणतंत्र परेड के लिए चयन

जनवाणी संवाददाता  |

बड़ौत: दिगम्बर जैन कालिज बड़ौत की एनसीसी के कैडेट कार्तिक रजनीवाल का गणतन्त्र दिवस परेड दिल्ली में प्रतिभाग करने के लिए चयन हो गया।

74 यूपी वाहिनी एनसीसी बडौत के कमान अधिकारी कर्नल धर्मेन्द्र यादव व प्रशासनिक अधिकारी कर्नल राजेन्द्र सिंह सेना मेडल ने कहा कि कैडेटस अपने जीवन में अहिंसा, कर्तव्य परायणता व राष्ट्रीय भावना जैसे चरित्र विकसित करें।

कैडेट्स के लिए अनुशासन बहुत उपयोगी हैं, क्योंकि अनुशासन के बिना जीवन में कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकतें । इस अवसर पर कमान अधिकारी ने दिगम्बर जैन कालिज की एनसीसी के कैडेट कार्तिक रजनीवाल के गणतन्त्र दिवस परेड में चयन होने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह हमारी वाहिनी के लिए गर्व की बात है इस वाहिनी से कैडेट रजनीवाल का चयन हुआ है। इस अवसर पर सूबेदार कुलदीप राज, सूबेदार अशोक कुमार, नायब सूबेदार जगतार सिंह, बीएचएम मंजीत सिंह, हवलदार बभीषण सिंह, हवलदार कमल किशोर, हवलदार जगरूप सिंह, हवलदार हरमिन्दर पाल, हवलदार श्रवण सिंह, हवलदार जसबीर सिंह आदि ने कार्तिक रजनीवाल के चयन पर खुशी जताई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img