Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

दिल्ली: ओल्ड सीमापुरी में मिला संदिग्ध बैग, एनएसजी भी मौजूद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सीमापुरी इलाके के जिस कमरे में एक संदिग्ध बैग मिला है, वहां 3-4 लड़कों के किराए पर रहने की बात बताई जा रही है। इलाके में कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दिल्ली के सीमापुरी इलाके ने एक घर की तलाशी ली जहां एक संदिग्ध बैग मिला है।

माना जा रहा है कि इसमें IED हो सकता है। ऐसे में सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, बम स्कॉयड और NSG मौके पर है। जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल ने जिस घर की तलाशी ली है उसमें एक बैग में सील पैक संदिग्ध सामान मिला है। बताया जा रहा है कि जिस कमरे से बैग मिला है, उसमें 3-4 लड़के किराए पर रह रहे हैं, जो फिलहाल फरार हैं।

स्पेशल सेल के अधिकारियों के मुताबिक, ये बैग ओल्ड सीमापुरी के मकान नंबर डी-49 सुनारों वाली गली में एक घर में मिला। स्पेशल सेल जांच कर रही है। बैग में क्या है ये साफ नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि बैग की जांच के बाद चीजे साफ होंगी। मामला संदिग्ध लग रहा है।

दरअसल दिल्ली के गाजीपुर में कुछ समय पहले जो RDX मिला था उस मामले की जांच करते हुए स्पेशल सेल की टीम दिल्ली के सीमापुरी इलाके के घर में पहुंची थी। तलाशी के दौरान बैग में संदिग्ध बैग मिला है जो सील पैक है। सूत्रों के मुताबिक IED होने की संभावना है। जिस रूम से बैग मिला उसमें किराए पर 3-4 लड़के रहते हैं, जो फिलहाल
फरार हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img